8216 8217

‘कानून राज’ में सरेआम कत्ल: सपा बूथ अध्यक्ष शशिधर यादव की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

रविंद्र भारद्वाज, रायबरेली. सलोन कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष शशिधर यादव (45) की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उन पर कई वार किए, जिससे उनके सिर और आंख के पास गहरे चोट के निशान मिले हैं. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

शशिधर यादव, जो पेशे से किसान थे, दोपहर करीब दो बजे अपने पशुओं के लिए चारा काटने खेत गए थे. शाम चार बजे जब गांव के कुछ लोग खेत की तरफ गए, तो उन्होंने शशिधर का शव देखा और तत्काल परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी. घटनास्थल पर शव के पास ही एक कुल्हाड़ी पड़ी मिली, जबकि कुछ कदम की दूरी पर उनकी साइकिल भी मौजूद थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात को अत्यंत क्रूरता से अंजाम दिया गया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें दो से तीन हमलावर शामिल हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : ‘बाबा’ के सिस्टम ने मार डाला! अतिक्रमण हटाने के वक्त पुलिस ने युवक को दौड़ाया, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…

घटना की जानकारी मिलते ही शशिधर के घर में कोहराम मच गया. पत्नी प्रेमलता, बेटे अनुज यादव (21) और बेटी सारिका यादव (17) का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी प्रेमलता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही जमीन को लेकर कोई विवाद था. उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति की हत्या किसने और क्यों की.

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच पड़ताल की. एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि शशिधर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई है, लेकिन वारदात की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *