राजधानी में भीषण सड़क हादसा : स्कूल बस की चपेट में आकर मासूम की मौत, क्षेत्रवासियों ने किया थाने का घेराव

रायपुर. राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. निजी स्कूल बस ने विधानसभा रोड में 2 साल की मासूम को चपेट में ले लिया. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विधानसभा थाने का घेराव कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार विधानसभा क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास रहता है. सुबह करीब 8 बजे निजी स्कूल के बस छात्रों को लेकर जा रही थी. इस दौरान सर्विस रोड में 2 साल का मासूम चपेट में आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने थाना का किया घेराव

दर्दनाक हादसे के बाद बस्ती और परिजन विधानसभा थाना पहुंचे. बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया. पुलिस ने परिजनों को आरोपी चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. चालक और कंडक्टर से मामले में पूछताछ की जा रही है. बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं मामले की जांच की जा रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *