Rajasthan Politics: सीकर में डोटासरा का बड़ा बयान, कांग्रेस में खत्म होगा लिफाफा सिस्टम
Rajasthan Politics: राजस्थान में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के बीच सीकर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया और कहा कि संगठन में कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं होता, बल्कि संगठन और उसका कार्य सर्वोपरि होता है।

कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करें और एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखा जाना चाहिए।
चुनाव में देरी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव कराने से बच रही है और प्रशासकों की नियुक्ति कर जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित कर रही है। डोटासरा का दावा था कि पंचायती राज चुनाव नहीं होने के कारण केंद्र से मिलने वाली करीब 1900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि लैप्स हो गई।
हाई कोर्ट के रुख का किया जिक्र
नगर निकाय और पंचायत चुनावों में देरी पर डोटासरा ने कहा कि अवमानना मामले में हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। उनके अनुसार, अब सरकार को अंततः चुनाव कराने होंगे।
टिकट वितरण में लिफाफा सिस्टम खत्म करने का दावा
टिकट वितरण को लेकर पूछे गए सवाल पर डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस अब लिफाफा सिस्टम समाप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना जमीनी जुड़ाव वाले पसंदीदा लोगों को टिकट देने की पुरानी व्यवस्था से पार्टी को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अब राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईसीसी प्रभारियों, पर्यवेक्षकों, जिलाध्यक्षों, विधायकों और स्थानीय नेताओं की राय के आधार पर वार्ड और क्षेत्र स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देकर टिकट दिए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
- सर्राफा व्यापारी से लूट: बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर मारी गोली, सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूटकर फरार
- बिल्कुल देरी नहीं होनी चाहिए… CM धामी ने बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों की ली जानकारी, दिए अहम निर्देश
- Phalodi News: महिला के कपड़े फाड़े, बेरहमी से पीटा, एक महीने पुराने वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन
- PDA से हारने वाले सुन लें, PDA में PD मतलब ‘पंडित’ है… अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सरकार को घेरते हुए कही बड़ी बात