bcci selectors
|

BCCI vs Selectors: बोर्ड, चयनकर्ताओं के बीच तनाव! रोहित शर्मा को लेकर मचा बवाल, क्या है पूरा मामला?

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार शतक लगाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. इस मुकाबले से पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह टीम इंडिया के लिए उनका आखिरी वनडे मैच हो सकता है. खबरों के अनुसार, सेलेक्शन कमिटी और टीम मैनेजमेंट ने 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं में रोहित शर्मा को शामिल नहीं करने का फैसला कर लिया था. हालांकि मैच से दो दिन पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया कि रोहित शर्मा अब भी भारतीय टीम की भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं.

इसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया.एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देवजीत सैकिया के बयान से BCCI के अंदर मतभेद पैदा हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी और टीम मैनेजमेंट के कुछ अधिकारी चाहते थे कि अब टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े. लेकिन बोर्ड सचिव के बयान के बाद सेलेक्टर्स को लगा कि उनके फैसले को नजरअंदाज किया गया है.

सेलेक्टर्स और बोर्ड के बीच बढ़ी खींचतान

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुछ सेलेक्टर्स को लगा कि सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव के कारण बोर्ड सचिव ने अपना रुख बदल लिया. इतना ही नहीं, सेलेक्शन कमिटि के कुछ सदस्य अब भी मानते हैं कि अगर 2027 वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा टीम का हिस्सा रहे, तो भारत के लिए खिताब जीतना मुश्किल हो सकता है. हालांकि BCCI की ओर से इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

अजीत अगरकर के भविष्य पर भी उठे सवाल

इस विवाद के बीच सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर का भविष्य भी चर्चा में है. उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म होना था, लेकिन BCCI ने उन्हें तीन महीने का विस्तार दिया था. अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को नया मुख्य सेलेक्टर बनाने पर विचार कर रहा है. हालांकि इस संबंध में भी अभी तक BCCI की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. देखना होगा कि आगे क्या होता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *