8216 8217

‘एक विधायक के हटने से फर्क नहीं पड़ता’, CM सम्राट पर हमलावर PK को संजय सरावगी का तगड़ा जवाब

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद से प्रशांत किशोर लगातार सीएम सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं, जिसे लेकर अब बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान संजय सरावगी ने कहा कि, यह एक उपचुनाव था और भाजपा और एनडीए दो तिहाई बहुमत से बिहार में सरकार है, एक उपचुनाव, एक एमएलए के जीत हार का मामला था।

उन्होंने कहा कि, ठीक है भाजपा के उम्मीदवार हारे हैं, हमने बोला कि समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एनडीए के मुख्यमंत्री हैं, एक विधायक हटने से या बनने से एनडीए के नेता पर कितना असर पड़ता है, वह तो पढ़े लिखे जो हैं, वहीं समझ पाएंगे।

CM सम्राट पर लगातार हमलावर हैं पीके

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रशांत किशोर से यह पूछा गया कि उन्हें सम्राट चौधरी से नाराजगी क्यों है? इस सवाल के जवाब में पीके ने कहा कि, सम्राट चौधरी व्यक्ति से नाराजगी नहीं है। बिहारी होने के नाते इस बात को लेकर नाराजगी है कि नेतृत्व तो बिहार का मुख्यमंत्री कोई ऐसा व्यक्ति कर रहा है, जो सातवीं फेल है और अपनी डिग्री के बारे में गलत सर्टिफिकेट लगाया है…ऐसे व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए।

ओवैसी के बयान पर कही ये बात

वहीं, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के चंदा चोरी वाले बयान पर संजय सरावगी ने कहा कि, ये तो देखना ही चाहिए ना, ये तो देखना ही पड़ेगा ना कि उनकी भगवान श्रीराम में आस्था कितनी थी। आज ओवैसी साहब अगर मामला उठाते हैं, तो ओवैसी साहब ने क्या-क्या नहीं कहा था राम मंदिर निर्माण हो रहा था तो। ये लोग राम मंदिर बनने देना चाह रहे थे क्या? चाहे सपा हो, चाहे कांग्रेस हो, चाहे ओवैसी साहब हों, चाहे अन्य विपक्षी पार्टियां हैं। और चोरी हुई है, वो सिद्ध भी हुआ है। अपराधी गिरफ्तार भी हुए हैं, पकड़े जा रहे हैं, रिकवरी हुई है।

सीएम योगी के बयान का किया समर्थन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चंदा चोरी मामले में संतों को लेकर दिए गए बयान पर संजय सरावगी ने कहा कि, उन्होंने ठीक कहा। कौन लोग शोर मचा रहे हैं, जिनकी पार्टी का हाथ सैकड़ों कारसेवकों को सरयू में गोली मारकर हत्या कर देने में है… जहां तक राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला है, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जेल भेजे गए हैं, पैसा रिकवरी हुआ है। सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने मनोज तिवारी को बताया एक नंबर का ठग, बोले- बिहार आओगे, तो लोग दौड़ाकर मारेंगे

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *