82168217

आखिर किस ‘मेहरबानी’ से अटका तबादला? 24 अप्रैल को आया था ट्रांसफर ऑर्डर, फिर भी क्यों रिलीव नहीं हुए रेहटी TI

मुकेश मेहता, बुधनी/रेहटी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी स्थानांतरण आदेशों का पालन कराने में जिला पुलिस प्रशासन की सुस्ती या कोई खास मेहरबानी? यह सवाल इन दिनों सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मुख्यालय द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी तबादला आदेश के करीब चार माह बीत जाने के बाद भी रेहटी थाना प्रभारी को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है।

हैरानी की बात यह है कि इस समयावधि के दौरान जिले में पुलिस अधीक्षक भी बदल चुके हैं। इसके बावजूद न तो वर्तमान थाना प्रभारी को रिलीव किया गया और न ही नए थाना प्रभारी ने रेहटी थाने का प्रभार संभाला है। जिले के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादला आदेशों का पालन समय पर करा लिया गया लेकिन रेहटी थाना प्रभारी का मामला फाइलों में ही अटका हुआ है।

ये भी पढ़ें: MP कांग्रेस संगठन को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक; 6 जिलाध्यक्षों को हटाने पर फैसला, इन नेताओं पर गिर सकती है गाज!

अनसुलझे अपराध और जनप्रतिनिधियों से खटपट!

वर्तमान थाना प्रभारी का कार्यकाल शुरुआत से ही विवादों और चर्चाओं के घेरे में रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उनके कार्यकाल में हत्या, चोरी और लूट जैसी कई गंभीर आपराधिक वारदातें हुईं, जिनमें से कई मामलों का खुलासा आज तक नहीं हो सका है। इसके अलावा, क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश न लग पाने के आरोप लग रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा गर्म है कि थाना प्रभारी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं के साथ संबंध बेहतर नहीं रहे, जिसकी शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें: न बिजली, न पक्की छत! जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर मासूम, अनूपपुर के इस सरकारी स्कूल का हाल बेहाल

आखिर किसके शह पर रुका है आदेश?

जब पुलिस मुख्यालय से स्पष्ट स्थानांतरण आदेश जारी हो चुका है तो आखिर ऐसी कौन सी प्रशासनिक बाधा या विशेष वजह है जिसके कारण आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है? इस पूरे घटनाक्रम और आदेश के अटके रहने पर जिला पुलिस प्रशासन की चुप्पी ने क्षेत्र के लोगों और राजनीतिक हलकों में संशय और बढ़ा दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *