होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी: इलाज के लिए खंडवा से आई थी इंदौर, जांच में जुटी पुलिस 

चंकी बाजपेयी, इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित व्यू होटल में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

READ MORE: पूर्व MLA का गाली-गलौज का वीडियो वायरल: अधिकारियों और विधायक को दीं गालियां, बोले- धरने पर बैठूंगा तो SP -कलेक्टर दौड़ते आएंगे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान ताहिर के रूप में हुई है, जो खंडवा जिले की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला बीमारी के इलाज के सिलसिले में इंदौर आई थी और व्यू होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस होटल स्टाफ और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

READ MORE: प्रशासन ‘मौन’, माफिया ‘दबंग’, 44 साल पुराने जर्जर तवापुल पर दौड़ रहे डंपर, नर्मदा ब्रिज के नीचे दिन-दहाड़े सीना चीर रहे रेत चोर 

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के दो बच्चे भी हैं। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *