500
|

500 रुपये से करोड़ों दिलों तक का सफर, हरियाणा के लाल सुनील ग्रोवर की सक्सेस स्टोरी

Sunil Grover : चंडीगढ़। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। हरियाणा के सिरसा में जन्मे सुनील ग्रोवर की सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष, मेहनत और लगातार सीखने की लगन रही है।

सुनील ग्रोवर ने चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने रेडियो मिर्ची में रेडियो जॉकी के रूप में भी काम किया। इसी दौरान मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया।

अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुनील मुंबई पहुंचे, लेकिन शुरुआती दौर आसान नहीं था। उन्हें शुरुआत में केवल 500 रुपये महीने की नौकरी मिली। सीमित आमदनी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और छोटे-छोटे रोल करते हुए मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनानी शुरू की।

करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने श्श्श… कोई है, कॉमेडी सर्कस और गुटर गूं जैसे टीवी शो में काम किया। फिल्मों में भी उन्होंने प्यार तो होना ही था, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, मैं हूं ना, गजनी, इंसान और जिला गाजियाबाद जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली। बाद में ‘द कपिल शर्मा शो’ ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उनकी अलग अंदाज की कॉमेडी और मिमिक्री आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

कॉमेडी के अलावा सुनील ग्रोवर ने गंभीर भूमिकाओं में भी अपनी अभिनय क्षमता साबित की। वे तांडव, जवान, ब्लैकआउट, गुडबाय, गब्बर इज बैक और बागी जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

500 रुपये महीने की नौकरी से शुरू हुआ यह सफर आज उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में शामिल कर चुका है। उनकी कहानी बताती है कि मेहनत, धैर्य और प्रतिभा के दम पर किसी भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *