बदमाशों का खौफ: नाबालिग की पढ़ाई छूटी, परिवार बेघर, बड़ी बहन का अपहरण, छोटी को भी उठाने की धमकी

कुमार इंदर, जबलपुर। न्यायधानी जबलपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों के आतंक के कारण एक मासूम नाबालिग बच्ची का भविष्य और पूरे परिवार का चैन छिन गया है। बदमाशों की दहशत का आलम यह है कि एक नाबालिग पिछले 1 साल से स्कूल तक नहीं जा पा रही है। बदमाशों ने पहले बड़ी बहन का अपहरण किया और अब छोटी बहन को भी उठा ले जाने की लगातार धमकियां दे रहे हैं।

दहशत में छोड़ा घर, किराए के मकान में रहने को मजबूर

पीड़ित परिवार के अनुसार, इलाके के ही दबंग विकास केवट और अर्जुन पासी पर बड़ी बेटी के किडनैपिंग का आरोप है। बदमाशों की लगातार मिल रही धमकियों और खौफ के कारण परिवार अपना खुद का घर छोड़ने पर मजबूर हो गया। परिवार अब अपनी पहचान छिपाकर दूसरी जगह किराए के मकान में दिन काटने को मजबूर है।

पुलिस की शिथिलता पर उठे सवाल, SP दफ्तर पहुंचा परिवार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस में बार-बार शिकायत करने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के लचर रवैये से निराश होकर पीड़ित परिवार न्याय की अंतिम आस लेकर एसपी (SP) कार्यालय पहुंचा और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही

पीड़ित (किडनैप लड़की की मां व छोटी बहन ने कहा- “बदमाशों ने हमारी बड़ी बेटी को किडनैप कर लिया है। अब वे छोटी बेटी को भी उठाने की धमकी दे रहे हैं। डर के मारे बच्ची 1 साल से स्कूल नहीं जा पाई। हमें अपना घर छोड़कर भागना पड़ा, लेकिन पुलिस हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। सूर्यकांत शर्मा ASP, जबलपुर ने बताया- पीड़ित परिवार द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को तत्काल निष्पक्ष जांच और आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं। परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *