खाकी को गच्चा! पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर चौकी से फरार हुआ आरोपी, सवालों को घेरे में कानून के रखवाले

अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दूल्हीपुर पुलिस चौकी में शनिवार देर रात सावन माह के दौरान लागू सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक गाइडलाइंस के पालन के बीच एक युवक द्वारा पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने का मामला सामने आया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और युवक के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है. हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें- 4 दिन की सरकार बची है… चार दिन के विधानसभा सत्र को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, बताया कैसे चलाया जाएगा सदन

बता दें कि सावन माह में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक युवक की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई. आरोप है कि युवक ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की. इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर दूल्हीपुर चौकी ले आई. युवक के परिजन चौकी पहुंच गए. इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पुलिस चौकी से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें- ’10 साल में 26,000 स्कूल बंद!’: विधानसभा घेरने से पहले अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’, कटघरे में योगी सरकार

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. चौकी और आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है. पुलिस टीम ने उसके घर सहित संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह गिरफ्त से बाहर था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *