pda 8216 8230

अब PDA का मतलब ‘पीट देगा…बस्ती की घटना पर अखिलेश पर ओपी राजभर का निशाना, सपा के MY समीकरण को लेकर दिया बड़ा बयान

लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर किसी न किसी मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर रुख इख्तियार किए हुए हैं. बस्ती जिले में एक यादव परिवार की गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट और उसके बाद परिवार के पलायन को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- अपनी नाकामी छिपाने की…अनुपूरक बजट पर शिवपाल यादव का योगी सरकार पर हमला, जानिए सपा नेता ने ऐसा क्या कहा?

राजभर ने कहा, बस्ती में अशफाक नाम के व्यक्ति ने एक गर्भवती यादव महिला के पेट पर लात मारकर उसके अजन्मे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पीड़ित यादव परिवार अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गया. इसी घटना का जिक्र करते हुए राजभर ने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ नारे पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि “अब PDA का मतलब ‘पीट देगा अशफाक’ हो गया है.” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण में अब यादव समाज ही सबसे ज्यादा उपेक्षित और असुरक्षित महसूस कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- ये कैसा इश्क है! भाई-बहन कर एक-दूसरे को दे बैठे दिल, घर वाले रोड़ा बने तो कर दिया कांड, जानिए अधूरी मोहब्बत की पूरी कहानी

राजभर ने अपने बयान में कैराना पलायन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर की तस्वीरें दोहराने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है और किसी भी पीड़ित परिवार को पलायन नहीं करने दिया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का भी जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह आज होते तो ऐसी घटनाओं से आहत होते. साथ ही अखिलेश यादव से तुष्टिकरण की राजनीति छोड़कर सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार करने की अपील की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *