8230

अपनी नाकामी छिपाने की…अनुपूरक बजट पर शिवपाल यादव का योगी सरकार पर हमला, जानिए सपा नेता ने ऐसा क्या कहा?

सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपना मूल बजट ही पूरी तरह खर्च नहीं कर सकी और अब अनुपूरक बजट के जरिए अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ये कैसा इश्क है! भाई-बहन कर एक-दूसरे को दे बैठे दिल, घर वाले रोड़ा बने तो कर दिया कांड, जानिए अधूरी मोहब्बत की पूरी कहानी

मंगलवार को शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिस सरकार से अपना मूल बजट ही 30-50 फीसदी तक खर्च नहीं हो पाया, वह अब अनुपूरक बजट के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने निकली है. राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों का भी जिक्र किया. शिवपाल ने कहा कि प्रभु राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को पहले रामलला के दरबार में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों और कथित गड़बड़ियों पर जवाब देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- सैलरी के साथ घूस भी चाहिए! 50 हजार की रिश्वत लेते धराया नरेगा संविदा ऑपरेटर, जानिए कैसे खुली काली करतूत की पोल

उन्होंने सवाल किया कि जब इस मामले में जवाबदेही तय नहीं हो सकी, तो प्रदेश के खजाने के प्रबंधन पर जनता कैसे भरोसा करे? सपा नेता ने आगे आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार विकास से ज्यादा प्रचार और जवाबदेही से ज्यादा बहाने बनाने में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अनुपूरक बजट नहीं, बल्कि ईमानदार नीयत और बेहतर वित्तीय प्रबंधन की जरूरत है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *