ind
|

IND vs SL: भारत की बढ़ी मुश्किलें! वाशिंग्टन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर, 2 खिलाड़ियों की फिटनेस पर सस्पेंस

IND vs SL Test Series: भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के बाद अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर जाने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. भारत के स्टार स्पिन ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर श्रींलका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए है. उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा का भी इस टेस्ट सीरीज में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पूरी तरह बाहर हो सकते हैं. इस सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा.

सुंदर के साथ बुमराह भी होंगे बाहर!

रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के सूत्र ने बताया कि दूसरे टेस्ट के लिए वाशिंग्टन सुंदर (Washington Sundar) की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी. अगर वह दूसरे टेस्ट से पहले फिट हो जाते हैं, तो उनके चयन पर विचार किया जा सकता है. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान सुंदर को पैर में चोट लग गई थी.

सुंदर के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के खेलने पर भी सस्पेंस बरकरार है. रिपोर्ट की मानें, तो जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और उसके बाद बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. वहीं, बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन की उपलब्धता भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी. बताया जा रहा है कि साई सुदर्शन तेजी से रिकवर कर रहे हैं.

कब चुनी जाएगी स्क्वाड

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंजरी ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि इस सीरीज के लिए अगले हफ्ते भारतीय टीम का एलान किया जाएगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 15 से 19 अगस्त (गॉल)
दूसरा टेस्ट- 23 से 27 अगस्त (कोलंबो)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *