3 अगस्त की ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में कौन होगा शामिल? भाजपा नेता ने दी बड़ी जानकारी

सोनू वर्मा, नूंह। हरियाणा के नूंह में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भाजपा नेता सौरभ शर्मा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद से विधायक कृष्ण लाल मिढ्ढा भी इस वर्ष यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं।

यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सौरभ शर्मा ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने आवश्यक इंतजाम किए हैं।

भाईचारे का संदेश देने की अपील

भाजपा नेता ने कहा कि नूंह की धरती गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी सभी समुदायों के लोग मिलकर यात्रा का स्वागत करेंगे। साथ ही क्षेत्रवासियों से यात्रा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

यात्रियों के लिए लगाया जाएगा सेवा शिविर

सौरभ शर्मा ने बताया कि नूंह-पलवल रोड पर छछेड़ा गांव स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास यात्रियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया जाएगा। यहां भोजन प्रसाद के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी

3 अगस्त को होने वाली यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *