8230

शादी का दबाव बना रहा था शख्स, युवती ने दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, फिर कार में लाश रखकर…

सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले की मोरवा पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। मोरवा थाना क्षेत्र में कार के भीतर मिले शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ड्राइवर सीट पर बेसुध मिला था शख्स

दरअसल, यह पूरा मामला बीती 31 जुलाई का है, जब भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले राहुल कुमार गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई सत्यप्रकाश गुप्ता अपनी कार की ड्राइवर सीट पर बेसुध हालत में मिले हैं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में तुरंत टीमों का गठन किया गया।

परिचित प्रिया गुप्ता निकली कातिल

पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सबूत की जांच की तो शक की सुई मृतक की परिचित प्रिया गुप्ता की तरफ घूमी। सघन पूछताछ के बाद आरोपी महिला प्रिया गुप्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

शादी का दबाव बनाने पर उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का कहना है कि मृतक सत्यप्रकाश गुप्ता पिछले काफी समय से उसपर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी आपसी विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर आरोपी प्रिया गुप्ता ने इस वारदात को अंजाम दिया और दुपट्टे से गला घोट कर हत्या को अंजाम दिया।

शव को उठाकर कार में रखा, फिर भाई को किया कॉल

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी महिला मृतक सत्यप्रकाश को उठाकर आधी रात में उसके कार के पास ले जाती देखी गई और उसी ने सुबह उसके भाई को फोन कर उसके कार में होने की जानकारी देकर गुमराह करना चाहा लेकिन सबूत के आधार पर वह पकड़ी गई। मोरवा एसडीओपी रोशनी कुर्मी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) और 238(a) के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *