अवैध संबंध और पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंका, कत्ल को हादसा दिखाने रची खौफनाक साजिश 

राकेश चतुर्वेदी, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में पानी से भरे गड्ढे में मिले युवक के शव का मामला पुलिस जांच में हत्या का निकला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों को लेकर चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है।

READ MORE: साली और जीजा ने जंगल में उठाया खौफनाक कदमः पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, 2 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को ढाबला गांव के बाहर पानी से भरे गड्ढे में लालू धुर्वे का शव मिला था। शुरुआती जांच में मामला शराब के नशे में दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच में कई अहम तथ्य सामने आए। जांच में मृतक के गले की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर और शरीर पर संघर्ष के निशान मिले, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका हुई।

READ MORE: पोस्टमार्टम रूम में शव पर रेंगती मिलीं चीटियां: डॉक्टर के इंतजार में 10 घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा, परिजनों का हंगामा

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि लालू धुर्वे और गांव के ही आनंदराव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर दुश्मनी थी। कुछ महीने पहले लालू ने आनंदराव पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद वह जेल भी गया था। इसी घटना के बाद आनंदराव बदला लेने की योजना बना रहा था।

जांच में सामने आया कि 31 जुलाई को लालू जंगल में मशरूम लेने गया था। इसी दौरान आनंदराव ने उसका पीछा किया और सुनसान स्थान पर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना लगे और वह पुलिस की नजरों से बच सके।

लगातार पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आनंदराव को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस तरह पुलिस ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए मामले का सफल खुलासा कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *