भाजयुमो प्रमुख डॉ. हेमांग जोशी का सीजेपी पर निशाना, कहा– ‘युवाओं को गुमराह कर रही विपक्षी पार्टियां’
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनिर्युक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और वड़ोदरा से सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर तीखा हमला बोला है। जोशी ने दिपके को एक “राजनीतिक मोहरा” करार देते हुए जंतर मंतर पर हुए आंदोलन की कड़े शब्दों में निंदा की।
अहमदाबाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हेमांग जोशी ने आरोप लगाया कि सीजेपी और विपक्षी दलों ने देश के युवाओं को गुमराह करने और उन्हें सरकार से दूर करने की साजिश रची। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की ‘जेन जी’ पीढ़ी वर्तमान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। जोशी ने कहा कि जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी की गई और माहौल खराब करने का काम विपक्षी दलों के तत्वों ने किया, जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
उन्होंने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि भाजयुमो संगठन के भीतर ‘वीआईपी कल्चर’ को खत्म करेगा और नई पीढ़ी से सीधा फीडबैक लेकर उसे सरकार तक पहुंचाएगा, ताकि युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।
दूसरी ओर, गुजरात भाजपा के मीडिया संयोजक डॉ. प्रशांत वाला ने 1970 के दशक के चर्चित नवनिर्माण आंदोलन का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि उस दौरान पुलिस कार्रवाई में 105 छात्रों की जान गई थी, 1,654 बार लाठीचार्ज किया गया और 4,000 से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।
डॉ. वाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज तक उन पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने में नाकाम रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं पर हुए अत्याचारों के लिए कांग्रेस पार्टी देश और गुजरात के लोगों से कब माफी मांगेगी?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें