CM मोहन यादव ने मां शारदा देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

तनवीर खान, मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मां शारदा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

READ MORE: मध्यप्रदेश में सियासत का केंद्र बना Gen-Z: भाजपा, संघ और कांग्रेस ने बदली रणनीति, किसान से पहले अब युवाओं पर ज्यादा फोकस

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदिर परिसर से अलाउद्दीन खां मैदान के लिए रवाना हो गए। यहां वे राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। और लाडली बहना के खाते में पैसे डालेंगे और राखी का उपहार देंगे इसके साथ ही मां शारदा लोक के फर्स्ट फेस पर भूमिपूजन और 256 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *