cng
|

दिल्ली के टिकरी कलां CNG पंप पर गैस भरते समय जोरदार ब्लास्ट, 3 की मौत, कई हुए घायल

दिल्ली के मुंडका स्थित टिकरी कलां इलाके में बुधवार को सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया. इस भीषण ब्लास्ट में तीन की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद पंप पर अफरा-तफरी मच गई. कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को संजय गांधी अस्पताल में लाए गए हैं. हादसे में पांच लोगों के घायल होने की अभी शुरुआती सूचना मिली है.

आउटर दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को एक सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलिंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और बड़े हादसे की खबर है कि सीएनजी (CNG) पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान एक ट्रक के सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया. पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि CNG की रीफिलिंग के दौरान आखिर किस वजह से ब्लास्ट हुआ.

हादसे के बाद CNG पंप की सुरक्षा व्यवस्था और गैस रीफिलिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं. अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि गैस रीफिलिंग की प्रक्रिया शुरू होते ही अचानक ट्रक का गैस सिलेंडर एक बड़े धमाके के साथ फट गया. अधिकारियों की ओर से पंप के उपकरणों और रीफिलिंग ट्रक की तकनीकी जांच कराए जाने की संभावना है.

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में आसपास खड़े छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि DFS को दोपहर 3.37 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौक पर भेजा गया. हादसे में तीन पंप कर्मचारी की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. विस्फोट का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *