8230

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, तैयारियों को लेकर सीएस ने की समीक्षा…

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. 2 सितंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की.

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : मेडिकल बोर्ड करेगा 186 शासकीय कर्मचारियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्रों की जांच

मुख्य सचिव विकास शील ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान एयरपोर्ट से एम्स तक आने-जाने के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और एंट्री-एग्जिट प्लान को बेहतर तरीके से तैयार करने को कहा गया. इस कड़ी में एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा गया है.

राष्ट्रगान के साथ होगा वंदे मातरम्

दीक्षांत समारोह में बैठने की व्यवस्था भारत सरकार के प्रोटोकॉल और तय डायस प्लान के अनुसार की जाएगी. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से होगी. एम्स प्रबंधन को भी समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

बैठक में गृह-जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बंसल, रायपुर कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर, आईजी रायपुर और एम्स के अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *