Rohit Sharma: गुवाहाटी में ‘हिटमैन’ के तूफान से वेस्टइंडीज पस्त! सचिन-कोहली के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा
भारत बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
स्थान खिलाड़ी का नाम मैच रन
1 सचिन तेंदुलकर 463 18,426
2 विराट कोहली 315 15,080
3 रोहित शर्मा 282 12,000+
4 सौरव गांगुली 311 11,363
5 राहुल द्रविड़ 340 10,889
गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले भी लगा चुके हैं शतक
गुवाहाटी एक ऐसा मैदान रहा है जिसने हमेशा रोहित का सर्वश्रेष्ठ खेल बाहर निकाला है. इससे पहले उन्होंने यहां खेले अपने दो मैचों में उन्होंने 235.00 के शानदार औसत और 127.71 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. यहाँ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2018 में आया था जहां उन्होंने 117 गेंदों में नाबाद 152 रन की पारी खेली थी.
विराट ने पुरे किये 15000 ODI रन
आपको बताते चलें कि इससे पहले रोहित शर्मा ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 15000 वनडे रन पुरे किए थे. और अब रोहित का यह प्रदर्शन देख रो-को के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. विराट ने में 88 गेंदों में नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी.
खबर लिखे जाने तक, रोहित 56 गेंदों में 80 रन बनाकर खेल रहे थे और अपने शतक के बेहद करीब हैं. 289 वनडे मैचों की 281 पारियों में उनके नाम 48.88 के औसत से रन दर्ज हैं, जिसमें 34 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं. इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है.