|

परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने की अटकलें खारिज

नई दिल्ली 12 मई (एजेंसी)।वायु सेना के संचालन महानिदेशक एयर मार्शल ए के भारती ने भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के किराना हिल्स में कथित तौर पर स्थित परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

एयर मार्शल भारती ने सोमवार को यहां ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में यह बात कही। सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि क्या भारत ने किराना हिल्स में उस जगह को निशाना बनाया है जहां परमाणु भंडारण सुविधा होने की बात कही जा रही थी, एयर मार्शल भारती ने कहा, “ हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में कुछ परमाणु प्रतिष्ठान हैं, और हमें इसके बारे में पता नहीं था। हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है, चाहे वहां कुछ भी हो। ”

एयर मार्शल ने कहा, “ हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके ढांचे से थी। हालांकि, यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने और आतंकवादियों का समर्थन करने का फैसला किया और उसने हमें उसी तरह जवाब देने के लिए मजबूर किया।”

उन्होंने कहा कि हवाई हमलों से पाकिस्तान के सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचा है लेकिन भारत के सभी सैन्य अड्डे और सभी प्रणालियां पूरी तरह से संचालन में हैं और जरूरत पड़ने पर भविष्य में किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं।

ताली बजाने के स्वास्थ्य लाभ

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *