| | |

बहराइच में भेड़िये के हमले में चार घायल

बहराइच, 2 अक्टूबर (एजेंसियां) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में गुरुवार को आदमखोर भेड़िये के हमले में दो बच्चों समेत चार ग्रामीण घायल हो गये।


पुलिस ने बताया कि दिनदहाड़े कैसरगंज थाना क्षेत्र के गण्डारा गांव में भेड़िये ने अचानक ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले में सात वर्षीय किशन, डेढ़ वर्षीय खातीजा, 15 वर्षीय रुबीना और 38 वर्षीय अली शेर घायल हुए हैं। ग्रामीणों के शोर मचाने और लाठी लेकर पीछा करने पर जानवर मौके से भाग निकला।
हमलावर वन्यजीव के भागने की पूरी घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। प्रशासन और पुलिस अब वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिले के कैसरगंज क्षेत्र के मझारा तौकली इलाके में ऐसे ही हमले सामने आए हैं। गण्डारा में हुई यह घटना पहले की घटनाओं से करीब 40 किलोमीटर दूर दर्ज की गई है, जिससे ग्रामीणों में और दहशत फैल गई है। फिलहाल, घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं, वन विभाग और पुलिस की टीम गांव में डेरा डाले हुए है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जाता, तब तक वे दहशत के साये में जीने को मजबूर रहेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *