| |

क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारा सतत प्रयास: बोरा

लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने जानकीपुरम प्रथम वार्ड अंतर्गत सीता विहार कॉलोनी में नीतीश मिश्रा के मकान से नन्द यादव के मकान तक सीसी सड़क मरम्मत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रही है और इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, जल निकासी और स्वच्छता जैसी सुविधाएं नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *