|

लंदन में दिखा जान्हवी कपूर का लव मोमेंट

शिखर पहाड़िया संग वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

लंदन/मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की यंग और ग्लैमरस अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपने हॉलीडे मोड में हैं और इस बार डेस्टिनेशन है ब्रिटेन की राजधानी लंदन। उनके साथ हैं बहन खुशी कपूर और खास दोस्त शिखर पहाड़िया। लेकिन इस वेकेशन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है एक वायरल वीडियो की, जिसमें जान्हवी और शिखर को लंदन की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते हुए देखा जा रहा है।

इस वीडियो को एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जान्हवी ब्लैक ट्यूब टॉप और जॉगर पैंट में बेहद सहज और स्टाइलिश दिख रही हैं, वहीं शिखर सफेद पैंट और कैजुअल टी-शर्ट में नजर आए। जान्हवी के चेहरे पर सजी मुस्कान और दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

उनके साथ मौजूद थीं जान्हवी की बहन खुशी कपूर, जिन्होंने व्हाइट टॉप और पैंट में अपना सिंपल लेकिन स्मार्ट लुक दिखाया। तीनों को साथ देख कर यह साफ है कि कपूर बहनें फैशन और फ्रेशनेस का फुल पैकेज हैं।

फैंस के लिए यह वीडियो किसी सरप्राइज से कम नहीं है। जहां एक ओर जान्हवी का लुक चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर शिखर संग उनकी नज़दीकियों ने रिलेशनशिप की अटकलों को और हवा दे दी है।

वर्कफ्रंट पर भी जान्हवी हैं तैयार:
जान्हवी कपूर को आखिरी बार एनटीआर जूनियर के साथ देवरा: पार्ट 1 में देखा गया था। अब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म परम सुंदरी में नजर आएंगी, जो 25 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 भी रिलीज़ हो रही है, जिससे ज़ोरदार बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।

इसके अलावा जान्हवी की एक और फिल्म होमबाउंड, जिसमें ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी हैं, जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में काफी सराहना मिली है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *