|

विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

पंकज सिंह रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। जानकीपुरम, नहर रोड स्थित लोटस पोर्टिको, नियर ओरो सिटी में विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह रहे।

इस मौके पर विधायक डा. नीरज बोरा, महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, सौरभ बाल्मीकि, कुमकुम राजपूत, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, उत्तर विधान सभा के सभी पार्षद, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व उपस्थित पदाधिकारियों ने डा. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भीमराव अंबेडकर के चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

मीडिया प्रभारी ओ पी तिवारी ने बताया कि डा. नीरज बोरा ने उनके विचारों, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कार्यक्रम के दौरान दलित समाज के उत्थान और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की भी चर्चा की। संजय तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज में सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

 

कारपोरेट जेहाद का गढ़ बना TCS नासिक, ‘ऑर्गनाइज्ड गैंग’ सक्रिय

टाटा समूह पर ‘हिन्दू विरोध’ के आरोप क्यों बार-बार?

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *