काशी स्टेशन विस्तार के लिए मस्जिद को खाली करने का नोटिस
वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार कार्य को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेशन विस्तार परियोजना के तहत रेलवे ने स्टेशन के निकट स्थित एक मस्जिद को 20 जून तक खाली करने का नोटिस जारी किया है।
नोटिस में निर्धारित समय के भीतर परिसर खाली करने को कहा गया है। दूसरी ओर, मस्जिद का प्रबंधन करने वाली इंतजामिया मस्जिद समिति ने इस कार्रवाई को गैर-कानूनी बताते हुए अदालत में चुनौती देने की घोषणा की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।