| | | | |

जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाया जा रहा: मायावती

संसद में हंगामे को लेकर मायावती का सत्ता-विपक्ष पर निशाना,

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संसद में जारी हंगामे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष किसी न किसी मुद्दे पर संसद में हंगामा कर जनता का ध्यान महत्वपूर्ण और वास्तविक मुद्दों से भटकाने का काम कर रहे हैं।

मायावती ने एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा, कांग्रेस और उनके सहयोगी दल संसद में अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि केंद्र और राज्यों में अपनी-अपनी सरकारों की कमियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इनके बीच कोई अंदरूनी समझौता हो।

उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर चर्चा से बचने के लिए इसके पीछे किसी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। देश की जनता सब कुछ साफ तौर पर देख रही है।

जेन-जी की समस्याओं पर मायावती ने जताई चिंता

बसपा प्रमुख ने कहा कि देश के युवा, खासकर जेन-जी, अपनी कई समस्याओं को लेकर परेशान और चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि बसपा अपनी राजनीतिक विचारधारा के तहत हमेशा युवाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके साथ खड़ी रहेगी।

मायावती ने कहा कि युवाओं का यह आंदोलन छात्रों और उनके माता-पिता की समस्याओं से जुड़ा हुआ है। बसपा इन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *