चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर फिल्म बनायेंगे एस.के. तिवारी

मुंबई, 30 जुलाई (एजेंसी)। फिल्मकार एस.के.तिवारी महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित फिल्म तिवारी सरकार बनाने जा रहे हैं।


चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। अब एस.के. तिवारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर फिल्म तिवारी सरकार बना रहे हैं।वह तिवारी सरकार में स्वयं आजाद का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है।
एस.के. तिवारी ने कहा,तिवारी सरकार सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक युगपुरुष को श्रद्धांजलि है।उनके असली नाम, संघर्ष और बलिदान को पहचान देने का एक प्रयास भी है। यह फिल्म न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर करेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को अपने आजाद जैसे नायकों की असली पहचान से भी जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के साथ-साथ समाज को जागरूक करना भी सिनेमा की ज़िम्मेदारी है। मैं अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से सच्ची कहानियों को जनमानस तक पहुंचाना चाहता हूं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *