| |

शिवपुरी के भरकुली क्षेत्र के जंगल में लगी आग पर काबू पाया

शिवपुरी, 26 अप्रैल (एजेंसी) मध्यप्रदेश के शिवपुरी के टाइगर रिजर्व के सुरवाया के निकट के जंगल में भरकुली क्षेत्र में आज अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में काफी पेड़ पौधे आ गए।


माधव राष्ट्रीय उद्यान की डीएफओ एवं डायरेक्टर प्रियांशी सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व के सुरवाया के निकट के जंगल में आग लगने के साथ ही सूचना मिलते ही माधव टाइगर रिजर्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग पर धीरे-धीरे काबू पा लिया गया है।


उल्लेखनीय है कि शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बाघों के अलावा हिरण, भालू, चीतल, तेंदुआ आदि वन्य प्राणी भी मौजूद हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *