‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

मुंबई, 05 नवंबर (एजेंसियां)। बॉलीवुड स्टार वरूण धवन की आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है।
फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल के फर्स्ट पोस्टर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, अब फिल्म के निर्माता टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स ने वरुण धवन का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।पोस्टर में वरुण धवन एक भारतीय सैनिक के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हाथ में बंदूक लिए, जोश और एक्शन से भरपूर अंदाज़ में। उनके चेहरे का भाव दृढ़ संकल्प, शक्ति और देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। सेना की वर्दी में सजे वरुण का यह नया लुक उन्हें एक बिल्कुल अलग और प्रभावशाली अवतार में पेश करता है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी, जो गणतंत्र दिवस के सप्ताहांत पर दर्शकों के लिए देशभक्ति से भरा अनुभव लेकर आएगी।
‘बॉर्डर 2’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़,जेपी दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं, । इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा किया गया है, जबकि निर्देशन अनुराग सिंह ने संभाला है। यह फिल्म भारतीय सैनिकों के साहस और अटूट जज़्बे को सलाम करती है और दर्शकों को देशभक्ति, पराक्रम और बलिदान की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी।‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *