| |

पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीज़ा 27 अप्रैल से रद्द

नयी दिल्ली 25 अप्रैल (एजेंसी)। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा को छोकर अन्य वीजा 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं ।

केंदीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी दीर्घकालिक , राजनयिक और आधिकारिक वीज़ा रद्द नहीं किए गए हैं। मेडिकल वीजा को भी कुछ राहत दी गई है और ये 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे । आदेश में कहा गया है कि इसके अलावा अन्य सभी श्रेणियों में जारी सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं।

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उनसे इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

इससे पहले केंदीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर उनसे अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर केंद्र सरकार को इसकी जानकारी देने को कहा था।

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया था। इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक मारा गया।

इस मंत्र के जप से प्रसन्न होते हैं शुक्रदेव, जानिए शुक्रदेव की महिमा

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *