देश भर में 10 फीसदी कम बारिश

नयी दिल्ली – दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पश्चिमी राजस्थान से वापस लौटना शुरू हो गया. आईएमडी ने बताया कि इस सीजन में अब तक (1 जून से 19 सितंबर तक) बारिश में 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. मौजूदा मौसमी परिस्थितियां बताती हैं कि मानसून का मौसम 30 सितंबर को खत्म होने की संभावना है. वहीं देश भर में कुल मिलाकर 10 फीसदी से ज्यादा बारिश की कमी रहेगी.टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को मानसून की वापसी की रेखा रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी और खाजूवाला से होकर गुजरी. अगले तीन-चार दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों और पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी हो सकती है.

बिहार, पंजाब, हरियाणा और सभी पांच प्रायद्वीपीय राज्यों सहित 14 राज्यों में बारिश में 20% से ज़्यादा की कमी दर्ज की गई है. इतनी कमी को सूखा माना जाता है. हालांकि, अगले हफ़्ते पूर्वी भारत और तटीय ओडिशा में अच्छी बारिश हो सकती है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *