भोपाल में अचानक अमित शाह की प्रेस वार्ता और अफसरों संग बैठक रद्द

भोपाल-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा अचानक बदले जाने से राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमित शाह को शनिवार शाम 4 बजे भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी। इसके अलावा चार राज्यों के अफसरों के साथ उनकी बैठक और IISER विजिट का कार्यक्रम भी निर्धारित था।

हालांकि, ये सभी कार्यक्रम अचानक निरस्त कर दिए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस, चार राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक और IISER विजिट एक साथ रद्द होने के बाद इसके कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अमित शाह के कार्यक्रम में अचानक हुए इस बदलाव को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

हालांकि, सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गृहमंत्री शाह पीएम मोदी के साथ एक अर्जेंट वर्चुअल मीटिंग में जुड़े हैं। इसलिए उन्होंने पूर्व निर्धारित सारे कार्यक्रमों को अचानक निरस्त कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को भी शाह अपने पूर्व निर्धारित समय से तीन घंटे लेट रात करीब बारह बजे भोपाल पहुंचे थे। बहरहाल, शाह के कार्यक्रमों में परिवर्तन को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *