NCR में बढ़ा प्रदूषण, ग्रेटर नोएडा में 300 पार AQI

नई दिल्ली-राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक का AQI 235, आनंद विहार का 208, बवाना का 203 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 162 दर्ज किया गया है. इसके अलावा, बुराड़ी क्रॉसिंग (159), सीआरआरआई मथुरा रोड (159) और आया नगर (127) जैसे इलाके भी प्रदूषण की चपेट में हैं.

गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है. यहां लोनी का AQI 203, वसुंधरा का 187, इंदिरापुरम का 186, वेद विहार-लोनी का 171, संजय नगर का 164 और गोविंदपुरम का 123 दर्ज किया गया है. एनसीआर में मौसम तो शुष्क और साफ बना हुआ है, लेकिन यह साफ मौसम प्रदूषण के लिए मुफीद साबित हो रहा है. बारिश न होने के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक कण जमा हो रहे हैं, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में AQI ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है.

22 सितंबर से 24 सितंबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. इन दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. इन दिनों में भी तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *