फ्लैट से आ रही थी बदबू, अंदर पंखे से लटका मिला महिला का शव; सुसाइड नोट से खुला राज

Assam Crime News: गुवाहाटी में एक 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महिला का शव शहर के हेंगराबारी इलाके में उसके किराए के फ्लैट में मिला. इस मामले में पुलिस ने एक निजी बीमा कंपनी के स्टेट हेड विश्वनाथ दास को गिरफ्तार किया है. उन पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फ्लैट से आ रही थी बदबू

पुलिस के मुताबिक, महिला मूल रूप से असम के सुआलकुची की रहने वाली थी और एक बीमा कंपनी में नौकरी करती थी. वह गुवाहाटी के हेंगराबारी इलाके में किराए के फ्लैट में रहती थी. दिसपुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी हिरण्य फुकन ने बताया कि मंगलवार को फ्लैट के मालिक ने पुलिस को सूचना दी. उन्होंने कहा कि महिला काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रही थी और फ्लैट के अंदर से बदबू आ रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां महिला का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सुसाइड नोट में अधिकारी पर आरोप

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें विश्वनाथ दास पर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं. दास उसी बीमा कंपनी में स्टेट हेड के पद पर काम करते हैं, जहां महिला नौकरी करती थी. पुलिस के अनुसार, नोट मिलने के बाद मंगलवार को दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसके बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

परिवार को सता रहा साजिश का शक

महिला की एक रिश्तेदार ने बताया कि उसे रविवार को घर पहुंचना था लेकिन वह नहीं आई. परिवार ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद मंगलवार को परिजनों ने उसके ऑफिस में संपर्क किया. इसी दौरान उन्हें फ्लैट में महिला का शव मिलने की जानकारी मिली. परिवार को शक है कि महिला के खिलाफ साजिश रची गई और उसके बाद उसे परेशान किया गया.

ये भी पढ़ें: मौन व्रत और अन्न-जल त्यागने का दावा, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भी इलाज से इनकार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *