पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब सीमा पर भेजी गई हेरोइन, अटारी क्षेत्र से हुई जप्त…

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर और बॉर्डर से जुड़े इलाकों में लगातार नशीले पदार्थों की सप्लाई की खबर सामने आ रही है. अब एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अटारी क्षेत्र में पुलिस ने एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई है. अहम बात ये है की हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई गई थी. यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान पार से अवैध सामग्री और हथियार भेजे जा रहे हो इसके पहले भी कई बार हेरोइन की खेप भेजी गई है.

इस मामले को लेकर थाना घरिंडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. मौके से हेरोइन की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई. एएसआई मेजर सिंह के मुताबिक, वह पुलिस पार्टी के साथ घरिंडा चौक में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन मंगवाई है और इसकी खेप अटारी गांव के पास खेतों में पड़ी है. जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर जाकर सर्च किया गया और वहां से एक किलो 930 ग्राम का पैकेट बरामद किया गया. जांच के दौरान उसमें एक किलो 276 ग्राम हेरोइन पाई गई.

वहीं, सीमा चौकी (बीओपी) के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दो पिस्तौल बरामद की हैं. बीएसएफ की 181वीं बटालियन की ए कंपनी को सूचना मिली थी कि ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार भेजे गए थे. इसी के तहत सर्च किया गया तो तलाशी के दौरान दो 9×19 एमएम जिगाना पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं. मैगजीन टूटी हुई हालत में थीं. इस संबंध में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. बरामदगी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *