बालाघाट में दंपति की मौत: पत्नी को बचाने के लिए कुएं में उतरा पति, दोनों की गई जान
राकेश चतुर्वेदी, बालाघाट/भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कुएं में डूबने से पति और पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी को बचाने के लिए पति ने छलांग लगाई थी। लेकिन दोनों की जान चली गई। इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। यह पूरा मामला परसवाड़ा जनपद पंचायत का है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सीताडोंगरी के वार्ड क्रमांक 5 की रहने वाली कांति बाई उइके (48) घर के पीछे स्थित कुएं से पानी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गईं। पत्नी को बचाने के लिए पति अंजोर सिंह उइके (52) भी कुएं में उतर गए। इस दौरान दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: दर्द से कराह उठी मासूम, तब खुला हैवानियत का राज: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बताया गया कि दंपति कृषि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते था। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और तीन बेटे शामिल है। दोनों बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m