बच्चों का हुनर देख गदगद हुए सीएम डॉ मोहन यादव: बड़वानी में मलखंब प्रदर्शन सराहा, गोसेवा के बाद शरद उत्सव में की शिरकत

समीर शेख, बड़वानी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़वानी के गायत्रीधाम कलालदा में बाल संवाद और एकलव्य गुरुकुल के विद्यार्थियों का मलखंब का प्रदर्शन देखा। इसके बाद गोशाला का निरीक्षण कर गौमाता को गुड़ खिलाया। फिर शरद उत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम डॉ मोहन ने बड़वानी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ आदिवासी अंचल में बड़ा कार्यक्रम होता है, यह बड़ा पवित्र कम है। मैं अपनी और सरकार की ओर से इसकी प्रशंसा भी करता हूं। इसी बात को बढ़ावा देने के लिए हमारे जीवन में परमात्मा करें सात्विकता आए शुद्धि आयें। नशे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में अभियान छेड़ा, हम सब भी उससे सहमत है। खासकर के ड्रग्स के खिलाफ, लेकिन किसी भी प्रकार से नशे के खिलाफ संकल्प लेना ये सबके लिए अच्छी बात है।

CM बोले- ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई सार्थक हो

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद 19 धार्मिक शहरों में शराबबंदी की गई है। मुझे इस बात का संतोष भी है कि धीरे-धीरे प्रदेश के अंदर नशे के खिलाफ जो लड़ाई जारी है। खासकर के ड्रग्स के खिलाफ, जिससे पूरे के पूरे परिवार बर्बाद हो जाते हैं, परमात्मा से प्रार्थना है कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई सार्थक हो, लेकिन आदिवासी अंचल में बहुरंगी संस्कृति का आनंद लिया। 200 प्रकार की भाजी का भोजन करना, गजब का आनंद आया। उसकी पौष्टिकता उसकी अंदर की ताकत कई प्रकार की वनस्पतियों का स्वाद वास्तव में हमारा बड़वानी अंचल स्वर्ग के समान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गायत्री परिवार के बहुत सारे कार्यकमों में शामिल हुआ। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य के साथ मलखंब की कलाबाजियों से भी परिचित कराया। गोपालन से लेकर सभी प्रकार के संस्कार देने के लिए गायत्री परिवार ने अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। गायत्री परिवार के अलावा आदिवासी अंचल में सभी प्रकार की गतिविधियों के कारण जो रोचकता बनी हुई है, उससे शरद पूर्णिमा की छटा बढ़ जाती है।

खरगे के बयान की निंदा

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं मान के चलता हूं कि तुरंत माफी मांगना चाहिए। अपने उत्तेजना के बलबूते पर व्यक्तिगत द्वेष के आधार पर प्रधानमंत्री के पूज्य पिताजी को हल्का बोलना, यह देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं इसकी कटु शब्दों में निंदा करता हूं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *