हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रात्रि ड्यूटी के दौरान तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की अचानक मौत हो गई. वह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गंदू नगला गांव में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे. रात में वह एक कुर्सी पर बैठे थे. ग्रामीणों को लगा कि वह ड्यूटी पर तैनात हैं, लेकिन सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी. आवाज देने पर भी जब उन्होंने जवाब नहीं दिया, तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

सुबह आवाज देने पर नहीं हुई कोई हलचल

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण सिंह की ड्यूटी सोमवार रात गंदू नगला गांव में लगाई गई थी. रात के समय वह गांव में एक कुर्सी पर बैठे हुए थे. इस दौरान वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को लगा कि दरोगा अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. सुबह जब काफी देर तक उनके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखाई दी और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे. जांच के दौरान उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मृत पाए गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने भी ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक की मौत की पुष्टि की है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण सिंह की मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा. लक्ष्मण सिंह मूल रूप से सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे. उनके निधन की सूचना परिजनों को दे दी गई है. ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक की अचानक मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है. साथी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर दुख जताया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *