lucknow bus accident

Lucknow Bus Accident: छठ मनाने घर जा रहे थे यात्री, 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Agra Lucknow Expressway Bus Accident: छठ पर्व की खुशियां मनाने के लिए अपने घर लौट रहे यात्रियों को रास्ते में मौत का सामना करना पड़ा. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी लग्जरी बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई. हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया.

खबर अपडेट की जा रही है….

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *