|

60 हजार की स्कूटी पर 10 लाख के चालान, 96 ट्रैफिक उल्लंघनों के बाद गुरुग्राम पुलिस ने किया इंपाउंड

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यातायात पुलिस ने एक ऐसी स्कूटी को इंपाउंड किया है, जिस पर 96 लंबित चालान थे और कुल करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था। हैरानी की बात यह रही कि चालक इस बार भी बिना हेलमेट और रॉन्ग साइड स्कूटी चलाते हुए पकड़ा गया।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, राजीव चौक पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी को रोका। चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ऑनलाइन जांच में पता चला कि स्कूटी पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 96 चालान लंबित हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक चालान ई-चालान मशीन के जरिए जबकि बाकी कैमरा आधारित प्रवर्तन प्रणाली से जारी किए गए थे। इन सभी चालानों के तहत करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना बकाया है।

पूछताछ में चालक की पहचान निशांत के रूप में हुई। उसने बताया कि वह मेदांता अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर में काम करता है। वर्ष 2017 मॉडल की यह स्कूटी उसकी बहन दीपिका के नाम पर पंजीकृत है।

यातायात पुलिस ने स्कूटी को इंपाउंड कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित चालानों का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और समय पर चालानों का निपटान करने की अपील की गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *