आयुष सुरक्षा पोर्टल: आयुष दवाओं की भ्रामक-आपत्तिजनक विज्ञापनों से हैं परेशान, तो घर बैठे दर्ज कर सकते हैं गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें

रायपुर। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पोर्टल आयुष औषधियों के उपयोग से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की निगरानी, औषधियों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों के संज्ञान तथा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापनों की रिपोर्टिंग के लिए एक पारदर्शी एवं सुलभ डिजिटल मंच उपलब्ध कराता है।

पोर्टल के माध्यम से आयुष चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं आम नागरिक आयुष औषधियों के सेवन के पश्चात होने वाली किसी भी प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया, औषधियों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक विज्ञापन की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित प्राधिकारियों द्वारा आवश्यक परीक्षण और नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।

छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग द्वारा प्रदेश के नागरिकों एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों से अपील की गई है कि आयुष औषधियों से संबंधित किसी भी प्रतिकूल प्रभाव, गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी आयुष सुरक्षा पोर्टल पर दर्ज कराएं। यह पहल आयुष औषधियों के सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन शिकायत और फीडबैक दर्ज करने के लिए आयुष सुरक्षा पोर्टल https://suraksha.ayush.gov.in/ पर जाएं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *