पति के मौत का गम : 3 साल की बेटी के साथ पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

प्रवीण साहू, अभनपुर. रायपुर जिले के गोबरा नवापारा से हृदयविदारक घटना सामने आई है. किसानपारा निवासी विमल यादव (30) की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी ने सदमे में आकर 3 साल की बेटी के साथ आत्महत्या का प्रयास किया. 

जानकारी के मुताबिक, गोबरा नवापारा के दुलना-पटेवा मार्ग के पास तालाब में युवक की लाश बरामद हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान विमल यादव के रूप में हुई. शिनाख्त के बाद परिजनों को खबर दी गई. वहीं शव को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

धारदार हथियार से आत्महत्या का प्रयास

इधर मृतक के परिवार में घटना के बाद मातम छा गया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. विमल की पत्नी ने धारदार हथियार से अपनी 3 साल की बेटी और खुदपर हमला कर आत्महत्या करने का जानलेवा प्रयास किया. इससे दोनों घायल हो गए. परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है. मृतक के परिजनों और उसके परिचितों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *