isi

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में लगातार धमकियां देने का सिलसिला जारी है. इन सभी का बीच पंजाब पुलिस ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम किया है. पंजाब में ISI से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज एक बार फिर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ISI समर्पित बॉर्डर पार आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह सभी कोई बड़ी साजिश की तैयारी में थे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसके पास से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं. जिसमें 3 गैर-कानूनी पिस्टल, 4 पेट्रोल बॉटल बम और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. यह जानकारी पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया में दी है. DGP ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे, जो लोकल युवाओं को आतंकी गतिविधियां करने, सिक्योरिटी एजेंसियों पर नजर रखने, गैर-कानूनी हथियार हासिल करने और पब्लिक शांति भंग करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे थे. जांच में रेलवे ट्रैक के पास सर्विलांस कैमरे लगाए जाने का भी पता चला है, जिसकी फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के साथ शेयर की गई है.

आरोपियों के खिलाफ मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और C-डिवीजन, अमृतसर के पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज की गई हैं। ISI सपोर्टेड नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान करने में लगी हुई है. साथी यह भी जानने की कोशिश है कि यह सभी इसके संपर्क में थे. फाइनेंशियल ट्रेल का पता लगाने और दूसरी आतंकवादी गतिविधियों में किसी भी तरह की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *