stf

कांड, कार्रवाई और कारावासः बिहार से खरीदकर UP में धड़ल्ले से होती थी अवैध हथियारों की तस्करी, STF के हाथ चढ़ा सरगना

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चार 32 बोर पिस्टल, आठ मैगजीन, एक मोबाइल फोन, एक डेबिट कार्ड और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

इसे भी पढ़ें- ‘घमंड का बुखार उतरा, चलती गाड़ी से भगवान ने उतारा’, उपचुनाव नतीजों पर अखिलेश का भाजपा पर करारा हमला

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी पिछले पांच वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार के पटना स्थित राजेन्द्र नगर से करीब 30 हजार रुपये प्रति पिस्टल में हथियार खरीदकर उत्तरप्रदेश में 35 से 40 हजार रुपये में बेचता था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुनाल पाण्डेय उर्फ शिवम पाण्डेय के रूप में हुई है. एसटीएफ ने उसे भीटी रेलवे क्रॉसिंग, टेला-बरौत रोड से गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चंदे का हिसाब कहां? डिंपल यादव का तीखा सवाल, कहा- ’14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवा रही सरकार’

जांच में यह भी सामने आया कि 11 जुलाई 2024 को आरोपी अपने दो साथियों के साथ 10 अवैध पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ नैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और जेल भी गया था. एसटीएफ को लंबे समय से अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं. इसी इनपुट पर प्रयागराज फील्ड यूनिट ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ हण्डिया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब उसके नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *