Jaipur News: जयपुर में करणी सेना की रैली बेकाबू, लाठीचार्ज और वाटर कैनन से मचा हड़कंप
Jaipur News: यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई श्री राजपूत करणी सेना की रैली सोमवार को जयपुर में हंगामे में बदल गई। प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने और बीजेपी कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी
श्री राजपूत करणी सेना ने रावण गेट (कालवाड़ रोड) से कलेक्ट्रेट सर्किल तक रैली निकाली थी। प्रदर्शनकारियों को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना था, लेकिन वे रास्ता बदलकर बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें खासाकोठी पुलिया के नीचे रोकने की कोशिश की।
बैरिकेड्स हटाए, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस ने पहले कालवाड़ पुलिया पर बैरिकेड्स लगाकर रैली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ गए। इसके बाद चौमूं पुलिया पर भी पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ लोगों ने वाटर कैनन वैन में घुसने की भी कोशिश की।
डीसीपी वेस्ट से भी हुई धक्का-मुक्की
हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों की डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण और पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए हालात पर नियंत्रण पाया। यह रैली श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। संगठन यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था।
पढ़ें ये खबरें
- ‘उसने बिल्कुल सही कहा’, रोहिणी को मिला मामा साधु यादव का समर्थन, तेजस्वी को दी यह नसीहत
- फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
- सर्राफा व्यापारी से लूट: बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर मारी गोली, सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूटकर फरार
- बिल्कुल देरी नहीं होनी चाहिए… CM धामी ने बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों की ली जानकारी, दिए अहम निर्देश
- Phalodi News: महिला के कपड़े फाड़े, बेरहमी से पीटा, एक महीने पुराने वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन