रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

सुशील खरे, रतलाम। Husband Murders Wife: मध्य प्रदेश के रतलाम से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कसारा बाजार के पीछे सुनार बावड़ी पर एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना आज दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है।

पारिवारिक विवाद में की हत्या

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान 28 वर्षीय रुकैय्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति अली असगर ने ही पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: जादू-टोना के शक में चाचा की हत्या, खेत में मिला खून से सना शव, फैली सनसनी

इंदौर से अपना उपचार करवाकर आया था पति

बता दें कि मध्य प्रदेश में अभी तक के इतिहास में बोहरा समुदाय के किसी भी व्यक्ति ने हत्या जैसे जधन्य वारदात को अंजाम नहीं दिया है। यह प्रदेश में पहला हत्याकांड हैं जिसमें पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूत्र बताते हैं कि अली असगर मानसिक रोगी था और कल इंदौर से अपना उपचार करवाकर आया था। 

यह भी पढ़ें: शादी का दबाव बना रहा था शख्स, युवती ने दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, फिर कार में लाश रखकर…

पुलिस हिरासत में आरोपी पति

घटना की सूचना मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *