PM मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी, CM डॉ. मोहन भड़के, कहा- भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे लेकर कड़े शब्दों में निंदा की है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, आज पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिताजी के संबंध में की गई टिप्पणी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती।

राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। कांग्रेस का यह आचरण पूरे देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *