छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर

कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि छत पर लगा बैनर उतारते समय यह घटना हुई। यह पूरा मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मांडवा बस्ती में करंट की चपेट में आने से सीता राजपूत और उनके बेटे किशन राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय भतीजा बाबू उर्फ रियान राजपूत गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में बीजेपी नेता पर चाकुओं से हमला, दोनों पैर में चोट; नशे के अवैध कारोबार को लेकर पहले भी हो चुका है विवाद

इस मामले में सीएसपी एम डी नागोतीया ने बताया कि रामपुर मांडवा बस्ती निवासी सीता राजपूत और उसका बेटा किशन राजपूत छत पर बैनर निकालने की लिए चढ़े थे। तभी लोहे की रॉड जिसमें बैनर फंसा हुआ था, वह स्लीप होकर छत के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में टच हो गया था। जिससे करंट लगने से मौत हो गई। वहीं एक लड़का भी घायल हुए है, जिसका इलाज जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *